अनूपपुर: कोतवाली पुलिस ने गुम हुआ मोबाइल बरामद कर मालिक को सौंपा
थाना कोतवाली पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सुरक्षित रूप से सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल मालिक को राहत मिली और उन्होंने पुलिस की तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया। आवेदक सोमनाथ बेगा पति ठुररू बेगा, निवासी मानपुर, पोस्ट बरबसपुर, थाना कोतवाली, जिला अनूपपुर का मोबाइल फोन 31 मई 2025 को गुम हो गया था।