हाथरस: 5 वर्षीय मासूम बच्चे को घर के बाहर खेलते समय सांप ने पैर पर काटा, परिजन अस्पताल लाए, डॉक्टरों ने किया उपचार
जनपद हाथरस के कस्बा सादाबाद में घर के बाहर खेल रहे एक 5 वर्षीय मासूम बच्चे अंश पुत्र दीपक के पैर पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से मासूम बच्चे की हालत बिगड़ गई। बच्चे ने तुरंत परिजनों को बताया परिजन बिगड़ी हालत में बच्चे को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने मासूम बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।