चकरनगर: बरेच्छा ग्राम पंचायत में गंदगी से परेशान ग्रामीणों को समाजसेवी ने दिलाई राहत
विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरेच्छा के मजरा नगला कडोरी व नगला पिलुआ में गंदगी का अंबार लगा होने से ग्रामीण परेशान थे। सफाई व्यवस्था का इंतजार किए बिना क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी श्यामू यादव ने मंगलवार दोपहर 3 बजे तक निजी ट्रैक्टर से सफाई अभियान चलाकर दोनों गांवों में जमा कूड़ा-करकट हटवाया। उसके बाद पंचायत सचिव व रोजगार सेवक को अवगत कराया है।