गया टाउन सीडी ब्लॉक: बुद्ध पूर्णिमा की तैयारी को लेकर गया सदर एसडीओ और टाउन डीएसपी ने की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस, तैयारी पूरी
गया सदर अनुमंडल कार्यालय में सदर एसडीओ अनिल कुमार रमन और टाउन डीएसपी सरोज कुमार शाह ने शनिवार की सुबह 11 बजे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है।बताया कि बुद्ध पूर्णिमा को लेकर बोधगया में पर्यटकों की ज्यादा भीड़ होने की संभावना है इसे लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।भीषण गर्मी को देखते हुए तैयारी की जा रही है।