🏫 सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान से बदल रही सरकारी विद्यालयों की तस्वीर, विद्यार्थियों को मिल रहा स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण ✨
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार श्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार एवं जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के कुशल नेतृत्व में जिले में संचालित सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत सरकारी विद्यालयों सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों की आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में कुटुम्बा प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों का कायाकल्प किया गया है। विद्यालयों में आवश्यक मरम्मती, रंग-रोगन, परिसर के सौंदर्यीकरण एवं अन्य जरूरी कार्यों के माध्यम से विद्यालयों की तस्वीर को बेहतर बनाया गया है।
🏫 कायाकल्प किए गए विद्यालयों की सूची—
1️⃣ राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मोहन बीघा।
2️⃣ नवयुवक प्राथमिक विद्यालय।
3️⃣ प्राथमिक विद्यालय, पतीला।
4️⃣ राजकीय मध्य विद्यालय, पतीला।
5️⃣ मध्य विद्यालय, सूही, कुटुम्बा।
🌿 बेहतर विद्यालय, बेहतर भविष्य की दिशा में पहल
इस अभियान का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों को स्वच्छ, सुंदर, आकर्षक एवं सुविधायुक्त बनाना है, ताकि विद्यार्थियों को सकारात्मक एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण मिल सके। विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं में सुधार से न केवल पठन-पाठन का माहौल बेहतर होगा, बल्कि बच्चों में विद्यालय के प्रति अपनापन एवं नियमित उपस्थिति को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के माध्यम से सरकारी संस्थानों की व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। यह पहल शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा सरकारी विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
स्वच्छ विद्यालय – सुंदर विद्यालय – बेहतर शिक्षा – उज्ज्वल भविष्य! 🌟
#SamratChoudhary #CMSamrat #SevaSankalp #KayakalpAbhiyan #EducationForAll #BetterSchools #AurangabadBihar
Higher Education Department, Government of Bihar Bihar Education Department Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Aurangabad, Bihar | Nov 25, 2026