डिंडौरी: पड़रिया में कुतरेल नदी उफान पर, जलमग्न पुल को ग्रामीण-वाहन चालक जान जोखिम में डालकर पार कर रहे, वीडियो वायरल
डिंडौरी जिले के समनापुर पड़रिया में कुतरेल नदी लगातार बारिश के चलते तूफान पर बह रही है इसके बावजूद ग्रामीण और वाहन चालक जलमग्न पुलिया से जान जोखिम में डालकर नदी को पार करते हुए नजर आ रहे हैं जिसका वीडियो गुरुवार दोपहर 3:30 से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दरअसल लगातार बारिश का दौर जारी है जिसके चलते नदी उफान पर बह रही है ।