माखन नगर: कलेक्टर ने मोहासा औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर निवेश और रोजगार की संभावनाएं जानीं
Makhan Nagar, Hoshangabad | Nov 13, 2026
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने माखन नगर के मोहासा औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक गतिविधियों, उद्योग स्थापना की प्रगति और निवेश की संभावनाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने एमपीआईडीसी के प्रतिनिधियों से उद्योगों के विकास और आवश्यक सुविधाओं को लेकर चर्चा की।