रफीगंज: रफीगंज के चेव ग्राम पंचायत अंतर्गत शेरपुर गांव में आहर में डूबने से मृतक किशोर के परिजनों को मिला ₹4 लाख का मुआवजा
रफीगंज प्रखंड के चेव ग्राम पंचायत अंतर्गत शेरपुर गांव में 19 अगस्त को सदागर आहर में डूबने से 17 वर्षीय पिंटू कुमार की मौत हो गई थी। शनिवार को अंचलाधिकारी सतेंद्र कुमार ने मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से चार लाख रुपये का चेक सौंपा। रात्रि 8 बजे उप प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव ने बताया कि पिंटू, मिथिलेश रविदास का पुत्र था और दोस्तों के साथ आहर में नहाने गया थ