डोमचांच: कोडरमा में छात्राओं के बीच साइकिल वितरित न कर कबाड़ बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग
सूचना अधिकार मंच सचिव आरके बसंत ने साल 2012 और 13 में सैकड़ो साइकिलों को क्लास आठवीं की छात्राओं के बीच वितरित न कर कबाड़ बना देने वाले कल्याण पदाधिकारी की भूमिका पर आक्रोश जताया है। उन्होंने बताया कि 2012 में प्रति साइकिल की कीमत ₹2000 थे जिसे खरीद कर कल्याण विभाग के छात्रावास में रख दिया गया पर जरूरतमंद तक साइकिल बनता नहीं किया और वह कबाड़ बनकर रह गया।