डोमचांच: नावाडीह सप्ताहिक हाट से मोटरसाइकिल की हुई चोरी, थाना में दिया आवेदन
थाना क्षेत्र के नावाडीह न.1 में लगने वाले सप्ताहिक हाट से बाइक की चोरी हो गयी l इस संबध में देवीपुर पंचायत के गुरहा गांव निवासी महेंद्र यादव ने थाना मे आवेदन देकर मामला दर्ज़ कराया है उन्होंने आवेदन मे बताया है कि वह अपनी बाइक जेएच 12के 2821से नावाडीह बाजार गए थे। इसी दौरान बाइक गायब हो गई। काफी खोज भी किया परंतु नहीं मिला।