नगर और प्रखंड के डोमचांच विभिन्न इलाकों में सोमवार को ईद उल अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोग सोमवार की अहले सुबह नहा कर, साफ सुथरा कपड़े पहनकर इत्र, सुरमा लगाकर मस्जिद नमाज के लिए पहुंचे। इस दौरान नमाजियों ने मुल्क में अमन चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।