डोमचांच: चंदवारा: कोडरमा जिले के सभी प्रखंडों में सोमवार को मनाई जाएगी बकरीद, तैयारी पूरी, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्योहारों में से एक त्यौहार ईद उल अजहा (बकरीद) प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ आज सोमवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तैयारी पूरी कर ली है। कमेटी के लोगों के अनुसार ईद उल अजहा की नमाज़ का समय धूप को देखते हुए सुबह 6:30 से 7.00 बजे तक अदा करने का समय रखा गया है।