नावानगर: वैना पंचायत के ग्रामसेवक ने जन्म प्रमाण पत्र बनाने को लेकर 200 की मांगी रिश्वत, कहा : खर्चा नहीं दीजियेगा तो कैसे बनेगा?
नावानगर प्रखंड मुख्यालय परिसर में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर कथित रूप से 200 रुपये रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जो दो दिनों पुराना है। वीडियो में वैना पंचायत के ग्रामसेवक दिनेश मेहता और आवेदक राहुल कुमार के बीच पैसे की मांग को लेकर बातचीत होती सुनाई दे रही है।