हज़ारीबाग: मटवारी स्थित होटल एके इंटरनेशनल में हज़ारीबाग़ जिले में दक्ष-प्रशिक्षक प्रशिक्षण की शुरुआत
हजारीबाग जिले में झारखण्ड राज्य शिक्षा परियोजना परिषद् और रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से 'बुनियादी साक्षरता सुढृढीकरण कार्यक्रम' के अंतर्गत 2 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के पहले बैच का शुभारम्भ,मटवारी स्थित होटल एके इन्टरनेशनल में किया गयाl इस प्रशिक्षण में जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नागेश्वर सिंह शामिल हुए |