हज़ारीबाग: झील परिसर में रन फॉर ड्रग फ्री झारखंड मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन
मादक पदार्थों के विरुद्ध आज बुधवार को मैराथन दौड़ रन फॉर ड्रग फ्री झारखंड का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों/संस्थाओ के बच्चों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवा,जिले वासियों ने जागरूकता दौड़ में हिस्सा लिया। यह मैराथन दौड़ हज़ारीबाग़ झील परिसर अवस्थित एम्फी थिएटर से शुरू होकर पूरे झील का एक चक्कर लगाकर समाप्त हुआ।