हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले कई स्थानों में नशामुक्ति के ख़िलाफ़ जागरूकता अभियान चलाया गया
जिला विधिक सेवा प्राधिकार,हजारीबाग के बैनर तले बुधवार को जिले के कई स्थानों में नशामुक्ति और अवैध तस्करी को लेकर एक अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही सभी पारा लीगल वालंटियरों ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में अपने-अपने कार्य क्षेत्र में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का कार्य किया।