नेपानगर: खबर का असर: हैदरपुर-घाघरला सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों में खुशी
हैदरपुर–घाघरला सड़क मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। करीब एक महीने पहले ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर मीडिया के सामने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसकी खबर पब्लिक ऐप पर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। अब उस खबर का असर साफ तौर पर देखने को मिला। बुधवार दोपहर करीब एक बजे ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों