बयाना नगर पालिका में शुक्रवार को विधायक ऋतु बनावत और EO अनीता कुशवाह के बीच अधिकारियों की बैठक के दौरान तीखी बहस हो गई। EO के भतीजे नितिन कुशवाह ने बीच में टोकते हुए कहा कि अच्छे कामों की तारीफ नहीं होती। विधायक ने उन्हें चुप रहने को कहा तो EO नाराज हो गई।