कांके: झारखंड विधानसभा में मंत्री हफीजुल हसन ने चंपाई सोरेन को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाए जाने पर तंज कसा
Kanke, Ranchi | Mar 7, 2025 झारखंड विधानसभा में मंत्री हफीजुल हसन ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे चंपाई सोरेन को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाए जाने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है ये अच्छा है लेकिन चंपाई सोरेन को नहीं बनाए। वहीं इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति में सब कुछ संभव है जब चंपाई सोरेन बीजेपी में जा सकते हैं तो दुनिया में कुछ भी हो सकता है।