बहरोड़: बहरोड़ में उपवन सोसायटी बनी जंग का अखाड़ा, मीटिंग में भिड़े दोनों पक्ष, वायरल वीडियो देखकर पुलिस ने लिया एक्शन
Behror, Alwar | Aug 17, 2026 बहरोड़ की उपवन सोसायटी में मीटिंग के दौरान कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की पूरी घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, सोसायटी में किसी मुद्दे को लेकर मीटिंग चल रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।