जमुई: दुबेडीह गांव में भूमि विवाद के रंजिश में चाचा ने दो भतीजों को लोहे की रॉड से मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 12, 2026 जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबेडीह गांव में भूमि विवाद के रंजिश में चाचा और चाची ने अपने ही भतीजा विवेक कुमार और अजय कुमार को लोहे की रॉड से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और घायल दोनों भाइयों को परिजन द्वारा रविवार की सुबह 10:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।