सागर नगर: रंग पंचमी पर सागर के छोटा करीला में लगा मेला, नृत्यांगनाओं ने दी बधाई नृत्य की प्रस्तुति
रंग पंचमी के पर्व पर सागर के राजीव नगर वार्ड स्थित श्री राम जानकी मंदिर में करीला धाम की तर्ज पर बुधवार को मेले का आयोजन किया गया। मेले में लोक कलाकारों ने राई और बधाई नृत्य की प्रस्तुतियां दी। मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष की तरह नृत्यांगनाओ ने माता जानकी भगवान लव कुश के समक्ष बधाई नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।