जिला कारागार संतकबीरनगर में बंदियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कारागार प्रशासन ने RSETI के सहयोग से कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें बंदियों को मशरूम व सब्जी की खेती, अगरबत्ती, मोमबत्ती, जूट बैग निर्माण और पशुपालन जैसे लघु उद्योगों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि रिहाई के बाद वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।