कोरबा: अस्पतालों की फार्मेसियों में औषधि निरीक्षण, प्रतिकूल दवा प्रभाव रिपोर्टिंग प्रक्रिया की गई जांच
Korba, Korba | May 11, 2026 “सही दवा-शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के अंतिम चरण में जिले के निजी एवं शासकीय अस्पतालों की फार्मेसियों का सघन निरीक्षण किया गया। यह अभियान कलेक्टर Kunal Dudawat के निर्देश पर सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अस्पतालों में दवाओं के सुरक्षित भंडारण, रिकॉर्ड संधारण, तापमान नियंत्रण, एक्सपायरी