जगदलपुर: धरमपूरा स्थित राकसमुंडा तालाब की जांच करने पहुंचे तहसीलदार, कहा- गुरु गोविंद सिंह वार्ड में नजुल जमीन होंगे कब्जा मुक्त
वार्ड वासियों की शिकायत पर रविवार शाम 4:00 बजे पार्षद संग्राम सिंह राणा, तहसीलदार रूपेश कुमार मरकाम एवं पटवारी बी.आर. पोरते की उपस्थिति में धरमपूरा स्थित राकसमुंडा तालाब में अतिक्रमण की स्थिति का निरीक्षण किया गया।तहसीलदार रुपेश मरकाम ने कहा वार्ड वासियों के शिकायत पर स्थल का निरीक्षण किया गया है पुराने रिकॉर्ड निकला जाएगा। मैं जल्द टीम गठित कर रहा हूं।