एक बार पहले झूले टकराए, अब फिर वही खतरा! क्या छतरपुर प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?"
छतरपुर मेले में झूलों की सुरक्षा पर सवाल! जायजा लेने पहुंचीं नगर पालिका अध्यक्ष और CMO, लेकिन क्या हुई सिर्फ औपचारिकता?
छतरपुर। जलविहार मेले में लगे झूलों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए छतरपुर नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पालिका CMO मेले में झूलों का जायजा लेने पहुंचीं। लेकिन आरोप है कि अधिकारियों ने मौके पर सिर्फ एक झूले का आनंद लिया और बिना सभी झूलों की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किए वापस लौट गईं।
सबसे बड़ा सवाल झूलों के बीच की दूरी को लेकर है। मेले में कई झूले एक-दूसरे के बेहद करीब लगाए गए हैं। स्थानीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि कुछ झूलों के बीच की दूरी 10 फीट से भी कम है।
गौरतलब है कि पिछले मेले में भी झूलों के आपस में टकराने की घटना सामने आई थी, जिसमें एक बड़ा हादसा होते-होते बचा था।
ऐ
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Nov 1, 2026