खेरागढ़: प्रधानमंत्री आवास योजना में घूस मांगने के आरोप में सैंया के सचिव को किया गया निलंबित
गुरुवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी में पता चला कि सैंया ब्लॉक की थपैड़ा ग्राम पंचायत में तैनात ग्राम पंचायत सचिव शंकरलाल पर प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त जारी कराने के नाम पर 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। सचिव का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने स