वैशाली: अज्ञात वाहन की ठोकर से अबूलहसनपुर में एक वृद्ध महिला की मौत ।
अबूलहसनपुर हसनपुर पंचायत वार्ड नंबर 9 में बुधवार दोपहर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत महिला की पहचान पौनी हसनपुर निवासी श्याम नंदन राम की पत्नी माहापति देवी के रूप में की गई है। वह घर से सड़क की तरफ जा रही थी। इसी दौरान वृद्ध महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई।