वैशाली: अष्टयाम महायज्ञ को लेकर वैशाली में निकल गई भव्य कलश यात्रा .
वैशाली हाई स्कूल चौक के समीप हनुमान मंदिर परिसर मे आयोजित अष्टयाम महायज्ञ के आयोजन को ले निकली भब्य कलश यात्रा. सैकड़ो महिलाओ के द्वारा रेवा घाट से गंगाजल भरकर कलश यात्रा निकाली गई जो बखरा कदम चौक होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची जहाँ आचार्य मुन्ना तिवारी,शंकर पाण्डेय,रविंद्र पाण्डेय के द्वारा वैदिक मंत्रोंचारण के साथ कलश स्थापित किया गया.