वैशाली: झाड़ी में छुपाकर रखी गई 55 बोतल विदेशी शराब मनीपुर से कि गई बरामद।
वैशाली पुलिस की टीम ने सोमवार को मनीपुर निवासी संतोष राय पिता लाल बाबू राय के घर के पीछे झाड़ी में छुपाकर रखे 55 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मनीपुर में छापेमारी अभियान चलाया गया। जहां से 55 बोतल इंपीरियल ब्लू ब्रांड की विदेशी शराब बरामद किया गया।