शहर को जाममुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान।
गोपालगंज शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने एवं आम नागरिकों को जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से सदर अनुमंडल प्रशासन, नगर परिषद एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत मौनिया चौक से पोस्टऑफिस चौक तक सड़क एवं सार्वजनिक आवागमन वाले क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया गया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं व्यस्त मार्गों पर यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
आम नागरिकों, दुकानदारों एवं फुटपाथी व्यवसायियों से अपील है कि सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें तथा सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
अतिक्रमणमुक्त सड़कें, सुगम आवागमन।
#SamratChoudhary #TrafficManagement #Gopalganj #BiharGovernment #IPRDBihar