हरसूद: छोटे-छोटे बच्चों ने वार्ड क्रमांक 8 से सरस्वतीकुंड शिवालय तक निकाली कांवड़ यात्रा
सावन माह में नया हरसूद छनेरा सहित संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र शिवमय हो गया है। सभी दूर शिवनाथ की महिमा सुनाई दे रही है। धर्ममय माहौल में छोटे-छोटे बच्चे भी बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। रविवार शाम सवा चार बजे के लगभग छोटे-छोटे बच्चों ने नया हरसूद छनेरा के वार्ड क्रमांक 8 से सरस्वतीकुंड शिवालय तक कावड़ यात्रा निकाली।