लखीसराय: जिले के किऊल रेलवे स्टेशन परिसर से यात्री से मोबाइल झपटने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल।
लखीसराय जिले के किऊल रेलवे स्टेशन परिसर से यात्री का मोबाइल झपटने वाला एक व्यक्ति को किऊल रेल पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर सदर अस्पताल मेडिकल जांच हेतु लाया गया। बताया जा रहा कि किऊल रेलवे स्टेशन परिसर से एक ट्रेन से यात्री का मोबाइल झपटने के बाद रेल यात्रियों के द्वारा शोर मचाया गया जिसके बाद रेल यात्री और कांवरियों के सहयोग से उसे पकड़ा गया।