लखीसराय: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के क्षेत्र गरसंडा गांव में 1 करोड़ 38 लाख की लागत से निर्मित जलमिनार बना शोभा की वस्तु
मुख्यमंत्री के साथ निश्चय योजनाओं में से महत्वाकांक्षी योजना हर घर शुद्ध नल का जल उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा के क्षेत्र में ही दम तोड़ती नजर आ रही है।गरसंडा में लगभग एक करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से बना जलमिनार कई सालों से बंद पड़ा है। जिससे ग्रामीणों के घरों तक पहुंचने वाला नल का शुद्ध जल नहीं पहुंच पा रहा है। आलम यह है कि इसमें लगा सभी उपकरण खराब हो गए।