लखीसराय: उत्पाद विभाग की टीम ने कवैया थाना क्षेत्र समेत अन्य थाना क्षेत्र से चार शराबियों और दो शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने शहर के कवैया थाना क्षेत्र के कवैया रोड से एक व्यक्ति एवं कजरा थाना क्षेत्र के रामसीर मोड़ से दो लोगों को एवं बड़हिया थाना क्षेत्र के गंगासराय से एक व्यक्ति को शराब सेवन मामले में गिरफ्तार किया है।पीरी बाजार थाना क्षेत्र के काशीचक से 1लीटर शराब तथा घोघी बरियारपुर रेलवे गुमटी से 12लीटर शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया।