लखीसराय: नया बाजार में बिजली विभाग के अधिकारियों ने की बिजली चोरों पर कार्यवाही,4 के विरुद्ध जुर्माना व कवैया थाना में मामला दर्ज
नया बाजार में बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। जिसका नेतृत्व JEE मृत्युंजय कुमार ने किया।जहां 4 लोगों को चिन्हित कर जुर्माना के साथ साथ कवैया थाना में सुसंगत धारायों के तहत मामला दर्ज कराया है।JEE ने कहा कि कमलेश प्रसाद बिना कनेक्शन के ही बिजली का उपभोग कर रहे थे। जबकि शेष की बिजली बकाया में बंद थी