लखीसराय: जिले के नदियावां गांव के समीप पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर 112 डायल के पुलिसकर्मी ने पहुंचाया सदर अस्पताल।
जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के नदियावां गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप वाहन चालक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे डायल 112 के पुलिसकर्मी के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया। घायल युवक की पहचान तेतराहट थाना क्षेत्र के रहने वाले कामेश्वर साव के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई।