लखीसराय: रामगढ़चौक प्रखंड क्षेत्र के सरमा गांव में शिव शिष्य परिवार ने किया पौधरोपण
लखीसराय, रामगढ़चौक प्रखंड क्षेत्र के सरमा गांव में रविवार को शिव शिष्य परिवार ने जागरूकता अभियान चलाकर पौधा रोपण किया। शिव शिष्य परिवार से जुड़े शहर के पुरानी बाजार के दर्जन भर से अधिक महिला ने बताया कि हरिंद्रानंद फाउंडेशन शिव शिष्य परिवार के बैनर तले सांस हो रही है काम, आओ पेड़ लगाए हम आदि नारों के साथ पूरे गांव का भ्रमण कर जागरूकता अभियान चलाया गया।