अरवल: प्रसादी इंग्लिश में जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने विकास शिविर का शुभारंभ किया, 64 में से 58 आवेदन निपटाए
Arwal, Arwal | Aug 27, 2026 श्री गुरु संत रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर अरवल प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत अंतर्गत प्रसादी इंग्लिश गांव में विशेष विकास शिविर आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस ने संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। ग्रामीणों के लिए 22 जनकल्याणकारी योजनाओं के विभागवार काउंटर लगाए गए।