मेहंदिया में भीषण सड़क हादसा, पिकअप चालक की दर्दनाक मौत
अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। झारखंड के गढ़वा जिले के रंगा थाना क्षेत्र के चटकमान गांव निवासी 30 वर्षीय पिकअप चालक शिव नारायण यादव की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शिव नारायण यादव छत्तीसगढ़ से खीरा लेकर मोहनिया सब्जी मंडी जा रहे थे। 26 अगस्त की रात करीब 1 बजे मेहंदिया होटल पर खाना खाने के बाद अपने सहयोगी चालक सुनील गुप्ता के साथ मोहनिया के लिए निकले थे। इसी दौरान होटल के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कथित तौर पर रॉन्ग साइड से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिव नारायण यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अरवल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। PUBLIC KI AWAAZ NEWS परिवार मृतक के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है और सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग करता है।
Arwal, Arwal | Aug 27, 2026