पलिया: रोड नहीं तो वोट नहीं: रामपुर से खालेपुरवा सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
भीरा के मजरा रामपुर मे मंगलवार को जर्जर संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। रामपुर से खालेपुरवा तक जाने वाले रास्ते का निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए "रोड नहीं तो वोट नहीं" का ऐलान कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क लंबे समय से बदहाल है, जिससे स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है