औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहा के पास मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार शाम को मार्ग से गुजरते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना होने पर औद्योगिक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची मृतक की पहचान न होने पर पुलिस पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुट गई है।