राशमि: राशमी झाड़ेश्वर महादेव में मनसा महादेव व्रत का संकल्प, मनोकामना पूर्ति के लिए चार माह की आराधना प्रारंभ
कस्बे में स्थित प्रसिद्ध प्राचीन झाड़ेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रावण शुक्ल चतुर्थी से प्रारंभ होने वाले चार माह के मनसा महादेव व्रत का श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से संकल्प लिया।मंदिर में अल सुबह से ही व्रतधारियों की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालुओं ने सूत से शिवलिंग का निर्माण कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मनसा महादेव की क