जहानाबाद: जहानाबाद में पीएम इंटर्नशिप व कौशल योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
समाहरणालय, जहानाबाद के संयुक्त श्रम भवन में पीएम इंटर्नशिप, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा और NAPS योजनाओं पर जिला स्तरीय जागरूकता सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। सोमवार शाम करीब 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति की अध्यक्षता में युवाओं को प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और स्टाइपेंड की जानकारी दी गई।