हलसी: संढा गांव कुशवाहा टोला पर नहीं बनी पक्की सड़क,कीचड़ भरे रास्ते से ग्रामीण आवागमन को मजबूर
हलसी प्रखंड के सिरखिंडी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 संढा गांव स्थित कुशवाहा टोला के ग्रामीण आज बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं.यहां सरकार का हर घर पक्की सड़क का तमाम दाबा दम तोड़ता नजर आ रहा है. रविवार पूर्वाह्न 11:20 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक पक्की सड़क तक नसीब नहीं हो पाया. एकमात्र कच्ची सड़क पूरी तरह कीचड़ एवं जल जमाव की चपेट में है.