बदायूं: मझिया गांव में जमीन के विवाद में पांच लोगों ने महिला पर धारदार हथियार और लाठी-डंडा से किया हमला, घायल
Budaun, Budaun | Feb 20, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मझिया गांव में जमीन के विवाद में पांच लोगों ने ममता देवी पत्नी देवेन्द्र सिंह के धारदार हथियार और लाठी-डंडा मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल ममता देवी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। इस मामले में वीरेंद्र, मनोज,आशीष,गौरव,विशाल के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।