बदायूं: उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं में एक मुश्त कर योजना को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया परिवहन मेला
Budaun, Budaun | Feb 20, 2026 परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी अवनीश राय बदायूं द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में परिवहन कार्यालय बदायूं में एक मुश्त कर योजना के तहत 7500 kg तक के वाहनों को आच्छादित करने हेतु दिनांक 20 से 21 फरवरी 2026 तक परिवहन कार्यालय बदायूं में परिवहन मेले का आयोजन किया जा रहा है। परिवहन मेला के अंतर्गत कार्यालय में बूथ लगाया गया।