बदायूं: बदायूं के लभारी गांव के पास सड़क पर गहरे गड्ढों में भरे पानी से हादसों का खतरा बढ़ा
Budaun, Budaun | Feb 20, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के लभारी गांव के पास मुख्य मार्ग पर बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं।इन गड्ढों में पानी भर गया है,जिससे उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। परिणामस्वरूप आए दिन बाइक और छोटे वाहन फिसलकर पलट रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है।