मखदुमपुर: मखदुमपुर प्रखंड में नए बीडीओ राजेश कुमार दिनकर ने संभाला पदभार
मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार के दिन 2 बजे नए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजेश कुमार दिनकर ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। वहीं निवर्तमान बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने औपचारिक रूप से उन्हें प्रभार दिया।