चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टेढ़ी पतवनिया में नवीन शाला भवन निर्माण के लिए पूर्व में निर्धारित भूमि को परिवर्तित किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा कथित तौर पर द्वेषपूर्ण तरीके से विद्यालय निर्माण की भूमि में परिवर्तन किए जाने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय निर्माण जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक कार्य में मनमानी और व्यक्तिगत द्वेष के आधार पर निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए। इसी मामले को लेकर आज चित्रकूट विधानसभा के कांग्रेस नेता एवं किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आशुतोष द्विवेदी ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ जनपद पंचायत मझगवां पहुंचकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नवीन शाला भवन निर्माण के लिए निर्धारित भूमि को परिवर्तित किए जाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने तथा विवादित स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य को जांच पूरी होने तक रुकवाने की मांग की गई। आशुतोष द्विवेदी ने प्रशासन के समक्ष ग्रामीणों की समस्या रखते हुए कहा कि विद्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि गांव के बच्चों के भविष्य और शिक्षा का आधार होता है। नवीन शाला भवन के निर्माण में पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए। यदि पूर्व में विद्यालय निर्माण के लिए भूमि निर्धारित की गई थी तो उसे परिवर्तित करने के पीछे क्या कारण हैं, इसकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी भी सार्वजनिक निर्माण कार्य में व्यक्तिगत द्वेष, मनमानी अथवा दुर्भावना के आधार पर निर्णय नहीं लिए जाने चाहिए। विद्यालय निर्माण की भूमि में परिवर्तन से संबंधित सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर प्रशासन को वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
प्रशासन को दिया अल्टीमेटम, मांग पूरी नहीं हुई तो होगी भूख हड़ताल
आशुतोष द्विवेदी ने स्पष्ट